भारत
नोच-नोचकर मार डाला...आवारा कुत्तों के काटने से हुई 2 बच्चों की मौत, अब आया ये अपडेट
jantaserishta.com
14 March 2023 9:32 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| साउथ ईस्ट दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में पिछले दिनों जंगली कुत्तों का आतंक देखने को मिला। दो अलग-अलग दिनों के दौरान दो बच्चों को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। इस मामले का अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है और दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर को समन भेजकर आयोग के सामने हाजिर रहने कहा गया है।
एनसीपीसीआर ने बताया कि उन्होंने एक खबर का संज्ञान लिया है जिसमें सात और पांच साल की उम्र के दो नाबालिग बच्चों को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों द्वारा कथित तौर पर मार डाला गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए और अपनी शक्तियों का उपयोग कर आयोग ने समन जारी किया है।
एनसीपीसीआर ने एमसीडी कमिश्नर ज्ञानेश भारती को समन जारी कर मामले की कार्रवाई रिपोर्ट के साथ 17 मार्च 2023, को 1500 बजे (शुक्रवार) शारीरिक रूप से आयोग के समक्ष पेश होने कहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों के हमले के संदिग्ध मामलों में दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे भाई थे। मृतक बच्चों की पहचान 7 वर्षीय आनंद और पांच वर्षीय आदित्य के रूप में हुई। ये दोनों भाई सिंधी बस्ती में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहते थे।
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसआवारा कुत्तों2 बच्चों की मौतएनसीपीसीआरएमसीडी कमिश्नरDelhiDelhi NewsDelhi PoliceStray dogs2 children killedNCPCRMCD commissioner
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





