भारत
एनसीपीसीआर ने बायजूस के सीईओ को समन भेजा, गलत तरीके से पाठ्यक्रम बेंचकर छात्रों के शोषण का आरोप
jantaserishta.com
17 Dec 2022 9:21 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शुक्रवार को बायजूस के सीईओ बायजू रवींद्रन को मीडिया रिपोर्ट के आधार पर संज्ञान लेते हुए एक समन जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी अपने पाठ्यक्रमों को गलत तरीके से बेचकर छात्रों का शोषण कर रही है। बायजू रवींद्रन को 23 दिसंबर को दोपहर 2 बजे तक दस्तावेजों के साथ आयोग के सामने हाजिर रहने कहा गया है।
आयोग ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट में, कुछ माता-पिता ने दावा किया कि उनका शोषण किया गया और उन्हें धोखा दिया गया। यही नहीं उन्होंने अपनी बचत और भविष्य को खतरे में डाल दिया। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बायजूस ग्राहकों को पाठ्यक्रमों के लिए ऋण-आधारित समझौतों में प्रवेश करने के लिए बरगला रहा है, जिसमें बाद में पैसा वापसी की संभावना नहीं होती।
आयोग ने कहा की बायजूस को बच्चों के माता-पिता से इस बारे में कई शिकायतें मिली थीं, लेकिन उन्होंने उनके बारे में कुछ नहीं किया। आयोग इस बात पर ध्यान दे रहा है कि माता-पिता/बच्चों को ऋण आधारित समझौते करने के लिए लुभाने के लिए कदाचार में लिप्त होना और फिर शोषण करना बच्चों के कल्याण के खिलाफ है और सीपीसीआर अधिनियम 2005 की धारा 13 और 14 के तहत कार्यों और शक्तियों के अनुसरण में है।
आयोग ने कंपनी के सीईओ बायजू रवींद्रन से उनके द्वारा बच्चों के लिए चलाए जा रहे सभी पाठ्यक्रमों के विवरण, इन पाठ्यक्रमों की संरचना और शुल्क विवरण सहित वर्तमान में प्रत्येक पाठ्यक्रम में नामांकित छात्रों की संख्या और धनवापसी नीति के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने कहा है। इसके लिए उन्हें सभी दस्तावेजों के साथ 23.12.2022 को 1400 बजे तक का समय दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





