भारत

NCP प्रमुख शरद पवार बोले- देश में जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही

jantaserishta.com
3 July 2023 12:15 PM IST
NCP प्रमुख शरद पवार बोले- देश में जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही
x
देखें वीडियो.
कराड: आज देश और महाराष्ट्र में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है. NCP प्रमुख शरद पवार ने ये बात कही है. शरद पवार ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र की सेवा कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने हमारी सरकार गिरा दी. देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी ऐसा ही हुआ.
सतारा पहुंचने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा है कि आज महाराष्ट्र और देश में कुछ समूहों द्वारा जाति और धर्म के नाम पर समाज के बीच दरार पैदा की जा रही है. उन्होंने 5 जुलाई को सभी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है.
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है. एक तरफ अजित पवार के घर पर बागी गुट की बैठक हुई है, जिसमें वह सभी मंत्री शामिल रहे, जिन्होंने शिंदे सरकार को समर्थन दिया थ. जबकि, एनसीपी चीफ शरद पवार आज सतारा पहुंचे हैं. वह यहां एक एक रैली को संबोधित करेंगे. इस बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर एनसीपी पर किसका दावा मजबूत है. इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर का कहना है कि विपक्ष के नेता की मान्यता विधानसभा प्रमुख करता है. कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी नियमों पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि इस समय अजित पवार के समर्थन में कितने विधायक हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story