
x
नई दिल्ली: संसद में PM मोदी से मिले NCP चीफ शरद पवार. दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनच तक मुलाकात हुई.
दी डिनर पार्टी
महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार ने प्रदेश के विधायकों को डिनर पार्टी (Sharad Pawar Dinner Party) दी. दिल्ली के 6 जनपथ पर स्थित शरद पवार के घर पर आयोजित इस डिनर पार्टी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत, सुप्रिया सुले, सुनील तटकरे, डॉ. फौजिया खान, विनायक राउत, श्रीनिवास पाटिल, डॉ. अमोल कोल्हे, श्रीकांत शिंदे, ओमराजे निंबालकर समेत कई नेता शामिल हुए.
खास बात यह रही कि शरद पवार के घर पर डिनर पार्टी का आयोजन ऐसे समय में हुआ जब शिवसेना नेता संजय राउत के ठिकानों पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की. हालांकि इस डिनर पार्टी में संजय राउत के ठिकानों पर हुई ई़डी की कार्रवाई का जिक्र नहीं किया गया.
बता दें कि सोमवार को ईडी ने धनशोधन रोकथाम कानून के तहत अलीबाग में संजय राउत और उनके परिवार से जुड़े आठ भूखंड और मुंबई के दादर उपनगर में एक फ्लैट को कुर्क किया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





