NCB अफसर समीर वानखेड़े पर NCP ने दूसरी शादी के लगाए आरोप, नवाब मलिक का दावा दलित नहीं मुस्लिम हैं

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में ड्रग्स केस की जांच कर रहे NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर अब नया आरोप लगा है. अब महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने उनपर जाति का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया है. नवाब मलिक ने एक बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी शेयर की है. दावा किया गया है कि यह बर्थ सर्टिफिकेट समीर वानखेड़े का है. इसमें पिता का नाम 'दाउद क. वानखेड़े' लिखा है. वहीं धर्म की जगह पर 'मुस्लिम' लिखा है.
Sameer Dawood Wankhede का यहां से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा pic.twitter.com/rjdOkPs4T6
— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) October 25, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





