भारत

BIG BREAKING: NCERT किताब विवाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर तीखी नाराजगी जताई...

jantaserishta.com
26 Feb 2026 5:46 PM IST
BIG BREAKING: NCERT किताब विवाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर तीखी नाराजगी जताई...
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: कक्षा 8 की किताब में न्यायपालिका से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के उल्लेख को लेकर केंद्र सरकार के भीतर गंभीर मंथन शुरू हो गया है. सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर तीखी नाराजगी जताई.
दरअसल, संबंधित अध्याय NCERT की किताब का हिस्सा है. मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने इस विषय को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से तीखे सवाल किए. सूत्रों के अनुसार, पीएम ने इस बात पर आश्चर्य और असंतोष जताया कि इतनी कम उम्र के बच्चों को इस तरह के संवेदनशील और नकारात्मक विषयों से अवगत कराया जा रहा है.
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा, 'हम कक्षा आठ के छोटे बच्चों को न्यायिक भ्रष्टाचार के बारे में क्या पढ़ा रहे हैं? क्या यह उनकी उम्र और समझ के हिसाब से सही है?'
हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन कैबिनेट बैठक में उठे इस मुद्दे ने शिक्षा नीति और पाठ्यक्रम निर्धारण को लेकर नई बहस छेड़ दी है. राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में अब इस बात पर चर्चा तेज है कि क्या संवेदनशील विषयों को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए अलग दिशानिर्देश तय किए जाएंगे. फिलहाल, सरकार की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.
जिम्मेदारी तय की जाएगी: शिक्षा मंत्री
इस मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जो हुआ उसका उन्हें दुख है और न्यायपालिका का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था. उन्होंने भरोसा दिलाया कि चैप्टर तैयार करने में शामिल लोगों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई होगी. धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि सरकार न्यायपालिका का सर्वोच्च सम्मान करती है और अदालत के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story