भारत

NCERT ने अपनी किताब पर कोर्ट को लेकर लिखे चैप्टर पर मांगी माफ़ी

Nilmani Pal
26 Feb 2026 7:59 AM IST
NCERT ने अपनी किताब पर कोर्ट को लेकर लिखे चैप्टर पर मांगी माफ़ी
x

दिल्ली। एनसीईआरटी ने अपने पाठ्यक्रम में न्यायपालिका से जुड़ा एक चैप्टर शामिल किया था. इसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर पढ़ाया जाना था. इसे लेकर विवाद गहरा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इसका स्वतः संज्ञान लिया है. सुप्रीम कोर्ट में इस पर सुनवाई होनी है और इस बीच एनसीईआरटी ने इसे लेकर अब खेद प्रकट किया है. एनसीईआरटी ने कहा है कि न्यायपालिका के प्रति उसका पूरा सम्मान है.

एनसीईआरटी की ओर से कहा गया है कि इस तरह के मामलों को अध्याय में जोड़ने की गलती इरादतन नहीं थी. एनसीईआरटी ने इसे लेकर खेद प्रकट करते हुए कहा है कि नई की किताब का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं के बारे में जागरूक करने का था. एनसीईआरटी ने इसके लिए माफी भी मांग ली है.

एनसीईआरटी की ओर से माफी ऐसे समय मांगी गई है, जब सुप्रीम कोर्ट इसका स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है. सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच इस मामले में 26 फरवरी को, यानी आज सुनवाई करने वाली है.

Next Story
null