भारत

एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर: जम्मू-कश्मीर के 114, पूर्वोत्तर के 120 कैडेट समेत 710 लड़कियां शामिल

jantaserishta.com
2 Jan 2023 5:33 PM IST
एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर: जम्मू-कश्मीर के 114, पूर्वोत्तर के 120 कैडेट समेत 710 लड़कियां शामिल
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2023, सोमवार 2 जनवरी को दिल्ली में प्रारंभ हुआ। यह शिविर सेना के करियप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट में शुरू किया गया है। इस शिविर में सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से 710 लड़कियों सहित कुल 2,155 कैडेटों को शामिल किया गया है जो लगभग एक महीने चलने वाले इस शिविर में भाग ले रहे हैं। इस शिविर का समापन 28 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली के साथ होगा। इस शिविर में भाग ले रहे कैडेटों में जम्मू-कश्मीर के 114 और पूर्वोत्तर क्षेत्र के 120 कैडेट भी शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शिविर के दौरान, ये कैडेट सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रमों और संस्थागत प्रशिक्षण सहित अनेक गतिविधियों में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्?टॉफ और तीनों सेना प्रमुखों सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी इस शिविर का दौरा करेंगे।
शुभारंभ समारोह के दौरान कैडेटों को संबोधित करते हुए महानिदेशक, एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कैडेटों को शिविर में पूरे मन से भाग लेने और प्रत्येक गतिविधि से अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं और समाज की अपेक्षाओं को शामिल करने के लिए प्रशिक्षण दर्शन को परिष्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व गुणों और कैडेटों के सॉफ्ट कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है, ताकि उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके।
गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस की रन-अप में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों के माध्यम से देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को उजागर करना है। इसके अलावा, इसका उद्देश्य कैडेटों के व्यक्तित्व कौशल में वृद्धि करना और उनकी मूल्य प्रणाली को मजबूत बनाना भी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story