भारत
NCC कैडेट्स देश के गौरवशाली अतीत और उज्ज्वल भविष्य के बीच की कड़ी: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
jantaserishta.com
18 Jan 2026 5:33 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत में स्टार्टअप्स की संख्या 800 से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो जाना देश की नवाचार क्षमता और युवा शक्ति का प्रमाण है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए रविवार को यह बात कही।
संजय सेठ ने 18 जनवरी को दिल्ली कैंट स्थित नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया। इसी दौरान उन्होंने कैडेट्स को स्वदेशी सोच के साथ आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने और स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कैडेट्स से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित श्रद्धांजलि है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि वे भारत के गौरवशाली अतीत और उसके आशाजनक भविष्य के बीच सजीव सेतु हैं।
उन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर को भारत के युवाओं में निहित अनुशासन, प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता का सजीव प्रतिबिंब बताया। इसे पहले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात ग्वालियर के स्कूली छात्रों द्वारा प्रस्तुत बैंड प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया।
रक्षा राज्य मंत्री ने रांची से दिल्ली तक 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन में भाग लेने वाले 15 कैडेट्स की सराहना की। इन कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता और वीर बिरसा मुंडा के मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने 2025 में माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण करने वाले 10 एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धि की भी प्रशंसा की।
संजय सेठ ने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करते हुए कर्तव्य, देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि इसी दृढ़ संकल्प और परिश्रम के साथ 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।
उन्होंने एनसीसी अधिकारियों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भावी नेतृत्व तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी से तिरंगे के सम्मान और गरिमा की रक्षा करने तथा ईमानदारी के साथ राष्ट्र सेवा जारी रखने की अपील की, ताकि एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण हो सके।
एनसीसी कैंप विजिट के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने ‘फ्लैग एरिया’ का भी अवलोकन किया। इस एरिया को देश के 17 एनसीसी निदेशालयों के कैडेट्स ने विभिन्न सामाजिक जागरूकता विषयों पर अत्यंत सुस्पष्टता और सृजनात्मकता के साथ सजाया है। इसके अतिरिक्त रक्षा राज्यमंत्री ने ‘हॉल ऑफ फेम’ का भ्रमण भी किया। यहां कैडेट्स ने एनसीसी के गौरवशाली इतिहास, प्रशिक्षण गतिविधियों और उपलब्धियों का जीवंत विवरण प्रस्तुत किया।
Tagsएनसीसी कैडेट्सएनसीसीरक्षा राज्य मंत्री संजय सेठNCC cadetsNCCMinister of State for Defence Sanjay Seth
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





