भारत

नए साल से पहले NCB की कार्यवाही, भारी मात्रा में हशीश और गांजा जब्त, ऐसे बिछाया जाल

jantaserishta.com
30 Dec 2020 9:18 AM IST
नए साल से पहले NCB की कार्यवाही, भारी मात्रा में हशीश और गांजा जब्त, ऐसे बिछाया जाल
x
बड़ी खबर.

नए साल के मौके पर रेव पार्टी करने की तैयारी कर रहे एक इवेंट ऑर्गनाइजर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है. एनसीबी ने इस शख्स के पास से बड़ी मात्रा में हशीश और गांजा जब्त किया है.

नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि आरोपी नए साल से पहले एक रेव पार्टी का आयोजन करने जा रहा है, इसके लिए उसने बड़ी मात्रा में ड्रग्स का इंतजाम किया है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए ठाणे के वागले एस्टेट लोकेलिटी पर मुलुंड चेक नाका के नजदीक नारकोटिक्स ब्यूरो ने जाल बिछाया और इस शख्स को गिरफ्तार किया.
इस मामले में आरोपी की पहचान अशरफ मुस्तफा शाह के रूप में हुई है. खुफिया सूत्रों ने एनसीबी को इस शख्स का जो हुलिया बताया था, उसी के आधार पर इसकी गिरफ्तारी हुई है. एनसीबी की टीम ने जब नशे के इस सौदागर की तलाशी ली तो इसके पास 4 किलोग्राम हशीश मिला.
एनसीबी की टीम ने अशरफ मुस्तफा ने कड़ाई से पूछताछ की, इसके अलावा एक टीम ने इसी क्षेत्र में स्थित इस व्यक्ति के घर की तलाशी ली तो यहां से 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.
एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि अशरफ मुस्तफा शाह नए साल पर रेव पार्टी आयोजित करने वाला था और इसी पार्टी में वह इन ड्रग्स को खपाने वाला था. जांच में ये स्पष्ट हुआ है कि कई युवाओं ने इस पार्टी के लिए बुकिंग कर रखी थी. एनसीबी को जानकारी मिली है शाह ने ड्रग्स की इस खेप को जम्मू-कश्मीर से मंगवाया था.
अब एनसीबी अशरफ मुस्तफा शाह के संपर्कों की तलाश कर रही है जिनसे वह ड्रग्स खरीदता था. इसके अलावा एनसीबी को उन लोगों की भी तलाश है जिन्हें मुंबई में वह ड्रग्स बेचता था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story