भारत

NCB चीफ शरद पवार का सीएम योगी पर निशाना, केंद्र सरकार को भी घेरा, जानिए क्या कहा?

jantaserishta.com
13 Oct 2021 3:37 PM IST
NCB चीफ शरद पवार का सीएम योगी पर निशाना, केंद्र सरकार को भी घेरा, जानिए क्या कहा?
x

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी कांड पर NCP प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी की केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि लखीमपुर जैसी घटना आज तक नहीं हुई. इसके साथ ही पवार ने लखीमपुर घटना का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि लखीमपुर जैसी घटना पहले कभी नहीं हुई. प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि वहां गृह राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) का बेटा (आशीष मिश्रा) भी मौजूद था. सुप्रीम कोर्ट ने इसपर सुनवाई की तब जाकर मंत्री का बेटा पकड़ा गया.
पवार ने आगे कहा, 'जो सत्ता में हैं उनको इसपर स्टैंड लेने की जरूरत है. सीएम योगी अपनी जिम्मेदारी से ऐसे पीछे नहीं हट सकते. उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए.'
दूसरी तरफ, पवार ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फणनवीस पर निशाना साधते हुए कहा, 'फणनवीस ने लखीमपुर घटना की तुलना मवाल में हुई फायरिंग से की थी. बता दूं कि मवाल में गोलियां पुलिस ने चलाई थी उसमें किसी नेता पर आरोप नहीं थे. भीड़ को बीजेपी नेता ने भड़काया था.'
NCP प्रमुख शरद पवार ने पुंछ आतंकी हमले पर भी बात की. इसमें पांच जवान शहीद हुए थे. पवार ने कहा, 'पुंछ में जो कुछ हुआ वह चिंताजनक है. केंद्र सरकार से भी मेरी बात हुई. हमें मिलकर कदम उठाने होंगे. पिछले महीने राजनाथ सिंह ने मुझे और एके एंटनी को फोन किया था. हमारे राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं लेकिन देश की सुरक्षा के मसले पर हम एक हैं. इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story