भारत

NCB ने अंतरराज्यीय फार्मास्यूटिकल ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Nov 2026 2:01 PM IST
NCB ने अंतरराज्यीय फार्मास्यूटिकल ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
x
नई दिल्ली: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जम्मू जोनल यूनिट ने अपनी दिल्ली जोनल यूनिट के साथ मिलकर दवाओं की तस्करी करने वाले एक अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि यह गिरोह दिल्ली से कश्मीर घाटी में दवाओं की सप्लाई करता था।
एनसीबी ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच लाख से अधिक टैबलेट, कैप्सूल और फार्मास्युटिकल दवाओं की बोतलें जब्त की गई हैं। एनसीबी के अनुसार, कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य कोडीन-युक्त कफ सिरप (सीबीसीएस) को वैध फार्मास्युटिकल सप्लाई चेन से डायवर्ट करके अवैध रूप से वितरित करने वाले नेटवर्क का पता लगाना और उसे खत्म करना है।
पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर 16 नवंबर की तड़के एनसीबी जम्मू की टीम ने उधमपुर जिले के चेनानी में माडा टोल प्लाजा के पास श्रीनगर जा रही एक यात्री बस को रोका। टीम ने डोडा जिले के भद्रवाह निवासी एक यात्री के पास से लगभग 7 किलो सीबीसीएस बरामद किया। इसके बाद, एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
कश्मीर घाटी में आगे की जांच के दौरान, इस खेप को मुख्य रूप से प्राप्त करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जो अनंतनाग जिले का रहने वाला है। सप्लाई चेन का पीछा करते हुए एनसीबी जम्मू और दिल्ली जोनल यूनिट की टीमों ने सप्लाई ऑपरेशन से जुड़े लोगों को पकड़ा और 18 नवंबर को सीबीसीएस की 356 बोतलें बरामद कीं।
इसके बाद की जांच में अधिकारियों को दिल्ली के शाहदरा में किराए की जगह पर चल रहे एक गुप्त गोदाम का पता चला। 18 और 19 नवंबर को की गई तलाशी के दौरान, पांच लाख से अधिक टैबलेट, कैप्सूल और फार्मास्युटिकल दवाओं की बोतलें जब्त की गईं। इनमें ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड, अल्प्राजोलम, नाइट्राजेपाम और कोडीन जैसी दवाएं शामिल थीं।
एनसीबी ने बताया कि वे जब्त किए गए कफ सिरप की सप्लाई चेन को ट्रैक कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसे वैध चैनलों से कब और कहां डायवर्ट किया गया था और इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
वहीं, एनसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे ड्रग तस्करी और फार्मास्यूटिकल दवाओं के डायवर्जन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी, नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन 'मानस' (1933) के जरिए पूरी गोपनीयता के साथ शेयर कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story