भारत
नायब सैनी ने हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जापान को दिया निमंत्रण
jantaserishta.com
6 Oct 2025 10:50 AM IST

x
नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती देने के लिए जापान पहुंचे। प्रवासी भारतीय संगठन ने सैनी का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल जापान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिला। इस दौरान उन्होंने जापान के विदेशी मामलों के राज्य मंत्री मियाजी तकुमा के साथ अहम बैठक की। बैठक में हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस मुलाकात में दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग के नए अवसरों पर बात की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान को हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2026 में पार्टनर कंट्री बनने का आमंत्रण भी दिया। यह समिट हरियाणा में अप्रैल 2026 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनियाभर के निवेशक और उद्योगपति हिस्सा लेंगे।
हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने जापान के उद्योग, वाणिज्य और ऊर्जा मंत्रालय (एमईआईटी) के राज्य मंत्री योगीचिरो कोगा से भी मुलाकात की। इस बैठक में दोनों पक्षों ने मोबिलिटी, हरित ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे क्षेत्रों में छोटे और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के सहयोग के अवसरों की खोज की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को आधिकारिक 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जापान सरकार के विदेश राज्य मंत्री मियाजी ताकुमा के साथ एक सार्थक बैठक हुई। हमने हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के अवसरों पर चर्चा की। मैंने उन्हें नवंबर 2025 में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (जो हमारी शाश्वत सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है) में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मैंने अप्रैल 2026 में होने वाले हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदार देश के रूप में भाग लेने का भी निमंत्रण दिया।"
हरियाणा के आधिकारिक सूचना विभाग ने भी इस यात्रा और बैठकों की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की यह यात्रा हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Tagsनायब सैनी ने हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जापान को दिया निमंत्रणनायब सैनीहरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटजापानNayab Saini invites Japan for Haryana Global Investors SummitNayab SainiHaryana Global Investors SummitJapan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





