भारत

रेलवे स्टेशन पर आम आदमी की वेशभूषा में पहुंचे नक्सली, फिर...

jantaserishta.com
23 July 2023 4:02 PM IST
रेलवे स्टेशन पर आम आदमी की वेशभूषा में पहुंचे नक्सली, फिर...
x
उसके बाद जंगल की ओर निकल गए।
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सली शहीदी सप्ताह मनाएंगे। इसको लेकर उन्होंने पोस्टर और बैनर भी लगाए हैं। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के भानसी रेलवे स्टेशन पर एक बैनर लगाया है जिसमें उन्होंने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया है।
बताया गया है कि रेलवे स्टेशन पर यह नक्सली आम आदमी की वेशभूषा में पहुंचे थे और उन्होंने शहीदी सप्ताह का बैनर लगाया और उसके बाद जंगल की ओर निकल गए। यह बैनर भाकपा माओवादी के भैरमगढ़ एरिया कमेटी की ओर से लगाया गया है जिसमें लिखा गया है कि 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह का आयोजन कर रहे हैं, अमर शहीदों की आशाओं को पूरा करेंगे, शहीदों के बलिदान को ऊंचा उठाएंगे।
बताया गया है कि यह बैनर शनिवार की शाम को लगाया गया। शहीदी सप्ताह के मद्देनजर दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच चलने वाली कुछ रेलगाड़ियों के आवागमन में भी बदलाव किए जाने की तैयारी है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story