भारत

लाल आतंक का जल्द अंत: नक्सलियों का होगा सफाया, ऐसा है पुलिस का प्लान

jantaserishta.com
7 March 2024 2:38 PM IST
लाल आतंक का जल्द अंत: नक्सलियों का होगा सफाया, ऐसा है पुलिस का प्लान
x

सांकेतिक तस्वीर

पोस्टर पुलिस ने चिपकाए, 47 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.
गढ़वा: झारखंड में गढ़वा जिले की पुलिस नक्सलियों को पकड़ने के लिए अब ग्रामीणों का सहारा ले रही है. पुलिस ने जिले में सात नक्सलियों पर 47 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. आतंक का पर्याय बन चुके इन सात नक्सलियों पर इनाम से संबंधित पोस्टर पुलिस ने चिपकाए हैं.
इनाम घोषित करने वाले ये पोस्टर भंडरिया के इंदिरा गांधी चौक सहित अन्य जगहों पर लगे हैं. इनमें नक्सलियों की तस्वीरें हैं. इसी के साथ गढ़वा पुलिस ने नक्सलियों के नाम लिखे हैं. इन पोस्टर पर लिखा गया है कि ये खतरनाक नक्सली है, जो हिंसा के कई मामलों में सरकार द्वारा वांछित है.
पोस्टर में आगे लिखा है- अगर इसके बारे में किसी तरह की कोई सूचना हो तो उसकी फोन पर सूचना दें. सूचना देने वाले को नकद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी. पुलिस ने बताया कि लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के नक्सली कुंदन खरवार पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.
इसी तरह भंडरिया थाना क्षेत्र के जेजेएमपी कमांडर टुनेश उरांव और बिहार के गया जिले के मनीष यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है.
इसके अलावा गढ़वा के डंडई थाने के राजू भुइयां पर दो लाख, लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के छोटू सिंह पर 15 लाख, उज्ज्वल उर्फ मनीष पर पांच लाख व बरवाडीह थाना के मृत्युंजय भुइयां पर पुलिस ने 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए गढ़वा डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि सात नक्सलियों पर पुलिस ने इनाम रखा है. ये लोग गढ़वा में एक्टिव हैं. पुलिस इन लोगों पर नजर रख रही है और पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story