नक्सलियों का भारत बंद: नक्सलियों ने उड़ाया ट्रैक, रेल परिचालन ठप

चाईबासा:-नक्सलियों ने रविवार की देर रात हावड़ा-मुंबई मेन रेल मार्ग के लोटापहाड़ सोनुवा के बीच विस्फोट कर रेल पटरी उड़ाई, नक्सलियों ने 26 अप्रैल को भारत बंद आह्वान किया है, माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ब्लास्ट से करीब 1 मीटर लंबे रेलवे ट्रैक को क्षति पहुंची है, वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर पोस्टर बैनर भी छोड़ा है। घटना करीब ढाई बजे रात की है। वहीं, ट्रैक के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस, टाटा-एल्लेपी एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेनें व मालगाड़ी जहां-तहां रोक दी गई है। सुबह से रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





