
x
इलाके में हड़कंप.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। यह टावर एयरटेल कंपनी का है, जो पूरी तरह नष्ट हो गया है। इससे इलाके में कंपनी की मोबाइल सेवा ठप हो गई है।
भाकपा माओवादी संगठन के कई नक्सली हाल के महीनों में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं, जिसके विरोध में संगठन ने 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। इसके पहले शुक्रवार की देर रात नक्सलियों ने इसी जिले के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए चार आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाके किए थे, जिनमें सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए, जबकि दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
ताजा घटना जराईकेला प्रखंड के कोलबेंगा गांव की है, जहां हथियारबंद नक्सली रविवार तड़के पहुंचे और टावर के पास मौजूद कर्मचारियों को बंदूक दिखाकर भगा दिया। इसके बाद उन्होंने टावर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत है। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की तलाश में जंगलों और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों से बचने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है। लगातार हो रही इन घटनाओं से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माओवादी संगठन प्रतिरोध सप्ताह के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। हालांकि, उनकी गतिविधियों पर रोक के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
Tagsझारखंडचाईबासा में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में लगाई आगचाईबासाआगNaxalites set mobile tower on fire in ChaibasaJharkhandChaibasa
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





