भारत
नक्सलियों ने मोबाइल टावर फूंका, तीन दिनों में ऐसी दूसरी वारदात
jantaserishta.com
14 Oct 2025 1:16 PM IST

x
वारदात सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एयरटेल कंपनी के एक मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। पिछले तीन दिनों के भीतर जिले में इस तरह की यह दूसरी वारदात है। मोबाइल टावर पूरी तरह नष्ट हो गया है और इस वजह से जिले के बड़े इलाके में संचार सेवा ठप हो गई है। वारदात सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है।
बताया गया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव में आधी रात के बाद करीब कई हथियारबंद नक्सली पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को चेतावनी दी कि वे घरों से बाहर न निकलें। इसके बाद उन्होंने टावर परिसर में रखे बैटरी और पैनल उपकरणों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में टावर धधक उठा और देर रात तक विस्फोटों की आवाजें सुनाई देती रहीं। नक्सली लगभग डेढ़ घंटे तक गांव में डटे रहे और मौके पर कई पोस्टर व पर्चे छोड़ गए।
इनमें उन्होंने सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अपने साथियों की मौत का बदला लेने की धमकी दी है। घटना स्थल छोटानागरा थाना और सुरक्षा कैंप से कुछ किलोमीटर दूर है। पुलिस मंगलवार को सुबह नौ बजे यहां पहुंची। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। टावर जल जाने से बहदा और आसपास के इलाकों में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है।
इसके पहले 11-12 अक्टूबर की दरमियानी रात भी नक्सलियों ने जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया था। वहीं, 10 अक्टूबर को सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए चार आईईडी विस्फोटों में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए थे और दो अधिकारी घायल हुए थे।
हाल के महीनों में नक्सली मुठभेड़ों में कई साथियों के मारे जाने से बौखलाए हुए हैं और इसी के विरोध में उन्होंने 8 से 14 अक्टूबर तक ‘प्रतिशोध सप्ताह’ का ऐलान किया है। नक्सलियों ने 15 अक्टूबर को पांच राज्यों झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में बंद बुलाया है और बड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
Tagsपश्चिमी सिंहभूमनक्सलियों ने मोबाइल टावर फूंकामोबाइल टावरNaxalites blew up a mobile tower in West SinghbhumWest Singhbhum
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





