भारत

नक्सलियों की खतरनाक प्लानिंग का खुलासा! नेताओं और सुरक्षा बलों पर कर सकते हैं हमला, पढ़े पूरी रिपोर्ट

jantaserishta.com
20 Oct 2020 11:26 AM IST
नक्सलियों की खतरनाक प्लानिंग का खुलासा! नेताओं और सुरक्षा बलों पर कर सकते हैं हमला, पढ़े पूरी रिपोर्ट
x

DEMOPIC 

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली की खतरनाक प्लानिंग का खुलासा हुआ. न्यूज़ चैनल आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सली चुनाव के दौरान बड़े नेताओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं. इस बाबत खुफिया एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है.

खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली आईईडी या बारूदी सुरंगों के जरिए राजनीतिक दलों के नेताओं, सुरक्षा बलों, पैरा मिलिट्री फोर्स पर हमला कर सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी चुनाव प्रचार के दौरान नक्सलियों की रडार पर हैं.

खुफिया इनपुट से यह भी पता चलता है कि झारखंड से सटे बिहार के कई इलाकों में नक्सली गतिविधियां बढ़ गई है. सुरक्षा एजेंसियों को जमुई, गया और औरंगाबाद जिलों में नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है.

गौरतलब है कि कल ही बिहार चुनाव का बहिष्कार करने के लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्यों ने औरंगाबाद के जंगली इलाकों के कई गांव में पोस्टर लगा दिए. नक्सलियों ने पोस्टर के जरिए लोगों से कहा है कि पुलिस का राज ध्वस्त करें. भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनानी है, तो क्रांतिकारी जन कमेटी जनताना सरकार का निर्माण करें.

इन पोस्टर पर ​लिखा गया, 'कोरोना महामारी से मुक्ति पाना है, तो क्रांतिकारी जन कमेटी जनताना सरकार बनानी है'. इसके अलावा नक्सलियों ने एनआरसी, नए कृषि बिल, नई शिक्षानीति को लेकर भी पोस्टर लगाए हैं. नक्सलियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से मुक्ति चाहिए तो वोट बहिष्कार करें.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story