भारत

नक्सलियों ने ग्रामीण की बेरहमी से हत्या की, लोगों में दहशत का माहौल

jantaserishta.com
25 April 2026 3:54 PM IST
नक्सलियों ने ग्रामीण की बेरहमी से हत्या की, लोगों में दहशत का माहौल
x

सांकेतिक तस्वीर

पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
रांची (एजेंसी): झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की क्रूर हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक की पहचान रमेश चम्पिया उर्फ चमरा के रूप में हुई है। वह गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रोयगुटू गांव का निवासी था। घटना बीती रात की बताई जा रही है। चार नक्सली रमेश के घर पहुंचे, जिनमें से दो के पास हथियार थे। नक्सलियों ने दरवाजा खटखटाकर रमेश को बाहर बुलाया और फिर जबरन उसे घर से घसीटकर ले गए।
परिवार वालों ने बताया कि रमेश की पत्नी ने नक्सलियों को रोकने की कोशिश की और विरोध किया। इस पर नक्सलियों ने उसे आश्वासन दिया कि रमेश को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और वह जल्द ही वापस आ जाएगा।
इसके बाद नक्सली रमेश को गांव से थोड़ी दूर ले गए। वहां उन्होंने रमेश की बेरहमी से पिटाई की और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्होंने रमेश का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले लिया।
वहीं, स्थानीय सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों ने रमेश पर पुलिस को सूचना देने यानी मुखबिरी का आरोप लगाया था। इसी आरोप में उन्होंने उसकी हत्या की हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही गोइलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है। गौरतलब है कि इन दिनों सारंडा के छोटानगरा और जराईकेला समेत आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल विरोधी बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में यह घटना नक्सलियों की सक्रियता को फिर से उजागर करती है।
पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। स्थानीय लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story