भारत

10 लाख के इनामी नक्सली का शव जंगल से बरामद, वर्चस्व की जंग में हत्या!

jantaserishta.com
12 Sept 2023 1:06 PM IST
10 लाख के इनामी नक्सली का शव जंगल से बरामद, वर्चस्व की जंग में हत्या!
x

DEMO PIC 

हत्या गर्दन में रस्सी बांधकर की गई है।
रांची: झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने दस लाख के एक इनामी नक्सली छोटे लाल यादव का शव जंगल से बरामद किया है। उसकी हत्या गर्दन में रस्सी बांधकर की गई है। छोटे लाल यादव झारखंड जनमुक्ति परिषद नामक प्रतिबंधित नक्सली संगठन का एरिया कमांडर था और उसके खिलाफ झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज थे।
बताया गया कि गढ़वा जिले के मेराल थाना अंतर्गत भंवराहा जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। उसकी गर्दन पर रस्से बंधे होने के निशान मिले हैं। इससे यह संभावना जताई गई है कि वर्चस्व की लड़ाई में उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। 40 वर्षीय छोटे लाल गढ़वा जिले के चिनिया थाना अंतर्गत डोल गांव का रहने वाला था। कुछ दिन पहले पलामू के पांकी थाना क्षेत्र में जेजेएमपी के 5 लाख के इनामी नक्सली गणेश लोहरा और संतोष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव का नाम सामने आया था।
गणेश और संतोष की हत्या करने के बाद छोटेलाल यादव और टुनेश उरांव एके-47 सहित कई आधुनिक हथियार लेकर गढ़वा के इलाके में भागे थे। बताया जाता है कि गढ़वा और पलामू के सीमावर्ती इलाके में छोटेलाल एक नया संगठन खड़ा करना चाहता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story