भारत

तबाही मचाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में बिछाए गए 40 आईईडी बरामद

jantaserishta.com
22 July 2023 2:30 PM IST
तबाही मचाने की नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में बिछाए गए 40 आईईडी बरामद
x
बम को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जमीन के नीचे लगाए गए थे।
रांची: झारखंड पुलिस ने नक्सलियों द्वारा तबाही मचाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। राज्य के लातेहार जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों ने कुकू जंगल से 40 आईईडी बम बरामद किए। बम को सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए जमीन के नीचे लगाए गए थे।
बताया गया कि सुरक्षा बल के जवान जब गारु थाना के कुकू जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे, उस समय उन्होंने एक पेड़ के नीचे तार लगा देखा। जब उन्होंने मिट्टी हटाई तो देखा कि वहां आइईडी बम बिछाए गए थे। इसकी सूचना सुरक्षा बलों ने पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स को दी।
सूचना पर बीडीडीएस की टीम जंगल पहुंची और बरामद आइईडी बमों को डिफ्यूज कर दिया। बरामद किए गए आईईडी बम 35 से 40 किलो वजनी थे। इन्हें निष्क्रिय करने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में 150 मीटर कोडेक्स वायर, 80 फीट सेफ्टी फ्यूज, 8 प्रेशर सीरिज मैकेनिज्म समेत कई अन्य सामान बरामद किए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story