भारत
नक्सलियों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला, गाड़ियां और मशीनें फूंकी, कई राउंड फायरिंग भी
jantaserishta.com
2 March 2024 12:07 PM IST

x
नक्सलियों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला, तीन गाड़ियां और मशीनें फूंकी
श्रमिकों के मोबाइल छीन लिए और प्लांट को बंद करने की धमकी दी।
रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के सांगा में नक्सलियों ने एक क्रशर प्लांट पर हमला कर तीन वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की। वहां काम करने वाले श्रमिकों के मोबाइल छीन लिए और प्लांट को बंद करने की धमकी दी।
घटना शुक्रवार देर रात की है। बताया गया है कि लगभग 11 बजकर 40 मिनट पर चार-पांच हथियारबंद नक्सलियों ने प्लांट पर धावा बोल दिया। पहले उन्होंने फायरिंग कर दहशत फैलाई और प्लांट के पास मौजूद तीन हाइवा ट्रक और मशीनों में आग लगा दी।
उन्होंने मजदूरों के छह मोबाइल छीन लिए। नक्सलियों ने खुद को कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान का आदमी बताया और मजदूरों को कहा कि उनकी इजाजत के बगैर यहां काम नहीं होगा। क्रशर के संचालक वारिस अंसारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी है।
उन्होंने बताया है कि उनके स्टाफ को बीते 28 फरवरी को नक्सली कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के नाम पर धमकी भरा फोन आया था और काम बंद करने की धमकी दी गई थी। इसके पहले जनवरी 2023 में भी कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान के लोगों ने क्रशर में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की थी और एक लेटर पैड पर 5 लाख रुपए की लेवी देने का फरमान भी जारी किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





