नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, पर्चा छोड़ ली जिम्मेदारी

रांची: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के अति नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र के रायगढ़ा में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में पूर्व उप प्रमुख कमल पूर्ती की गोली मार कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़कर हत्याकांड की जिम्मेदारी भी ली है।
यह घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।
नक्सलियों ने पूर्व उप प्रमुख कमल पुर्ती को पुलिस मुखबिर बताया है। घटनास्थल पूर्व उप प्रमुख के गांव रायगाड़ा से करीब आधा किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। चाईबासा जिले में बीते चार महीनों में मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों में छह लोगों की हत्या की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






