भारत

नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल में शक्तिशाली IED बम बरामद

jantaserishta.com
4 Jun 2025 11:53 AM IST
नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल में शक्तिशाली IED बम बरामद
x
बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया.
मुंगेर: मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित भीमबांध जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। राजासराय-कंदनी के बीच कच्ची सड़क के नीचे छिपाकर रखे गए 6-7 किलोग्राम के शक्तिशाली पाइप आईईडी बम को सुरक्षा बलों ने बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया।
यह ऑपरेशन मुंगेर पुलिस, एसटीएफ, और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान की गई। इस ऑपरेशन ने नक्सलियों के पुलिस और जवानों को निशाना बनाने के मंसूबों को विफल कर दिया। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ जमालपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि राजासराय-कंदनी मुख्य मार्ग पर वन विभाग की ओर से बनाई गई कच्ची सड़क के नीचे नक्सलियों ने आईईडी बम छुपाया है। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान राजासराय से डेढ़ किलोमीटर और कंदनी से एक किलोमीटर पहले सड़क के किनारे नीले रंग का बिजली का तार दिखाई दिया। यह तार हाल की बारिश से सड़क की ऊपरी परत के बहने से दिखाई दे रहा था।
मुंगेर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की। इसमें एसटीएफ, सीआरपीएफ पेसरा और हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस शामिल थी। सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम ने पूरी सावधानी के साथ वहां पर खुदाई की और 3 इंच चौड़े और डेढ़ फीट लंबे पाइप आईईडी बम को बरामद किया। इस बम का वजन लगभग 6-7 किलोग्राम था और यह बहुत ही विनाशकारी था। बम निरोधक दस्ते ने इसे भीमबांध जंगल में ही सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। लाइव विस्फोट से इसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह घटना मुंगेर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की लगातार नक्सल विरोधी कार्रवाइयों के जवाब में नक्सलियों की हताशा को दर्शाती है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और तेज किया जाएगा ताकि नक्सलियों की किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके। इस सफलता ने सुरक्षा बलों के हौसले को और मजबूत किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story