
x
मचा हड़कंप.
पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर रेलमंडल के रंगरा-करमपाड़ा रेलखंड पर नक्सलियों ने रेल यातायात को बाधित कर दहशत फैलाने की साजिश रची। 2 और 3 अगस्त की दरम्यानी रात को नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर माओवादी का झंडा और बैनर लगाकर अपनी मौजूदगी का संदेश दिया।
ट्रैक पर संदिग्ध झंडा और बैनर देखकर ट्रेन के लोको पायलट ने समय रहते इंजन रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बावजूद, सुबह 6:40 बजे के करीब किमी संख्या 477/34-35 पर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से पटरी के नीचे लगे स्लीपर चकनाचूर हो गए और रेल लाइन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि धमाके के समय कोई ट्रेन वहां से गुजर नहीं रही थी, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
सूचना मिलते ही आरपीएफ, ओडिशा पुलिस और रेलवे इंजीनियरिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह होते-होते माओवादी झंडा भी रहस्यमय तरीके से गायब कर दिया गया। रेलवे प्रशासन ने इस गंभीर घटना को लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं और ट्रैक को शीघ्र सामान्य करने का कार्य जारी है।
Tagsझारखंडपश्चिमी सिंहभूमनक्सलियों की साजिशनक्सलियों की साजिश नाकामबड़ा रेल हादसा टलाJharkhandWest SinghbhumNaxalite conspiracyNaxalite conspiracy failedmajor railway accident averted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





