भारत
मुठभेड़ के दौरान भागा 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर चार साथियों के साथ गिरफ्तार
jantaserishta.com
5 April 2023 2:04 PM IST

x
कई हथियार भी बरामद किए गए हैं.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के चतरा में बीते सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए पांच माओवादी नक्सलियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पांच लाख का इनामी जोनल कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया शामिल है। वह मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था और पिछले तीन दिनों से पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था।
बता दें कि इस मुठभेड़ के दौरान 25-25 लाख के इनाम वाले नक्सली कमांडर गौतम पासवान और अजीत उरांव के अलावा पांच-पांच लाख के इनाम वाले तीन नक्सली अमर गंझू, अजय यादव और सुजीत भुइयां मारे गए थे। पुलिस ने उस दिन दावा किया था कि मुठभेड़ के दौरान कई अन्य नक्सली जख्मी हुए हैं, लेकिन जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अब इनमें से पांच को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।
इधर मारे गए नक्सलियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मारा है। वे सभी सरेंडर करना चाहते थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर गोली मारी है। दूसरी तरफ झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया है।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़चतराइनामी नक्सली कमांडरनक्सलीJharkhandJharkhand NewsChatraNaxalite CommanderNaxalite
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





