भारत
इनामी नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, पुलिस और एनआईए ने रखा था इनाम
jantaserishta.com
13 July 2023 1:36 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके सरेंडर की घोषणा नहीं की है।
रांची: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के छह लाख के इनामी खुदी मुंडा ने सरेंडर कर दिया है। उसपर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआईए ने एक लाख का ईनाम रखा था। बुधवार को उसने खुद गुमला के कुरुमगढ़ थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। नक्सली संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का था। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके सरेंडर की घोषणा नहीं की है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
उसपर गुमला, सिमडेगा और लातेहार के कई थानों में दर्जनों केस दर्ज हैं। चैनपुर ब्लॉक भवन उड़ाने तथा चैनपुर पुलिस पर हमला कर चार पुलिसकर्मियों को मारने के मामले में खुदी शामिल रहा है। दरअसल, पुलिस के अभियान में दो नक्सलियों के मारे जाने के बाद से खुदी मुंडा डरा हुआ था। इसी साल एक जून को आंजन और मरवा रास्ते पर मुठभेड़ में पुलिस ने तीन लाख के ईनामी तुंजो गांव निवासी राजेश उरांव को मार गिराया था।
वहीं, दो जून को चैनपुर के टोंगो जंगल में छह लाख के ईनामी कमांडर लजीम अंसारी को मार गिराया था। इन घटनाओं के बाद से खुदी मुंडा का मनोबल गिर गया था। बढ़ती उम्र के कारण भी वह लाचार हो चला था। इधर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। इस वजह से कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
Tagsनक्सली कमांडर खुदी मुंडाखुदी मुंडानक्सली कमांडरझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसNaxalite Commander Khudi MundaKhudi MundaNaxalite CommanderJharkhandJharkhand NewsJharkhand Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





