भारत

आपसी जंग में मारा गया 15 लाख का इनामी नक्सली कमांडर छोटू

jantaserishta.com
27 Nov 2024 1:26 PM IST
आपसी जंग में मारा गया 15 लाख का इनामी नक्सली कमांडर छोटू
x
लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ था.
लातेहार: झारखंड के लातेहार में 15 लाख रुपए के इनामी माओवादी नक्सली कमांडर छोटू खरवार की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि छोटू लातेहार के नावाडीह इलाके में मंगलवार की रात नक्सलियों के बीच वर्चस्व की जंग में मारा गया है। लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला सहित कई जिलों में छोटू लंबे समय से आतंक का पर्याय बना हुआ था। वह 100 से भी अधिक वारदातों में वांटेड था। पुलिस ने उसकी लाश बरामद कर ली है।
झारखंड पुलिस ने उसपर जहां 15 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था, वहीं नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी एनआईए ने भी उसे मोस्ट वांटेड नक्सलियों की सूची रखते हुए तीन लाख के इनाम की घोषणा की थी।
छोटू खरवार लातेहार के छिपादोहर सिकिद गांव का रहने वाला था। वह भाकपा माओवादी संगठन की रीजनल कमेटी का मेंबर था और संगठन में सुजीत जी के नाम से भी जाना जाता था। अगस्त में उसके घर पर पुलिस ने पोस्टर चिपकाया था और उसे 30 दिन के अंदर न्यायालय में पेश होने को कहा गया था।
झारखंड में नक्सलियों के सबसे बड़े गढ़ बूढ़ापहाड़ में पिछले साल जब सुरक्षा बलों और पुलिस ने ऑपरेशन ऑक्टोपस चलाया था, तो वहां से कई नक्सली भाग खड़े हुए थे। छोटू खरवार भी इन्हीं में एक था। वह कोयल और शंख जोन में संगठन के विस्तार में जुटा था।
छोटू ने हत्या, रंगदारी एवं लेवी वसूली, विस्फोट, आगजनी, गोलीबारी, पुलिस पर हमले सहित कई वारदातों को अंजाम दिया था। हाल में उसने लातेहार के छिपादोहर के इलाके में एक दैनिक वेतन भोगी कर्मी की हत्या कर दी थी। वर्ष 2016 में लातेहार के बालूमाथ थाने की पुलिस ने सहारा इंडिया के मैनेजर चंदन कुमार के पास से 3 लाख रुपए बरामद किए थे। मैनेजर ने पुलिस से कहा था कि पैसे छोटू खेरवार के हैं। उसके पास से छोटू के 26 लाख रुपए के निवेश का डिपॉजिट स्लिप भी पुलिस को मिला था। 19 जनवरी 2018 को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने केस टेकओवर किया था। पुलिस ने नक्सलियों का पैसा निवेश कराने के मामले में उसकी पत्नी ललिता देवी को 19 अक्टूबर 2019 को गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story