
x
DEMO PIC
वह पूरे इलाके में पिछले कई वर्षों से आतंक का पर्याय बना हुआ था।
रांची (आईएएनएस)| खूंटी जिला पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली पीएलएफआई का सब जोनल कमांडर सुखराम गुड़िया है। उसपर तपकरा, खूंटी और मुरहू समेत कई थानों में हत्या, आर्म्स और लेवी के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह पूरे इलाके में पिछले कई वर्षों से आतंक का पर्याय बना हुआ था।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखराम गुड़िया बाइक से कहीं जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रास्ते में चेकिंग लगायी। पुलिस को देखते ही उसने तेजी से बाइक दौड़ाई। पुलिस ने पीछा किया तो उसकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और वह बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।
खूंटी पुलिस ने उसपर ईनाम की राशि पांच लाख किए जाने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन इसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सुखराम गुड़िया एके 47 लेकर चलता था। उसकी गिरफ्तारी के बाद से माना जा रहा है कि राज्य में पीएलएफआई पहले से कमजोर हो गया है। पीएलएफआई में अब उसके सुप्रीमो के अलावा और कोई नहीं बचा है। पुलिस पीएलएफआई सुप्रीमो को भी घेरने और गिरफ्तार करने की रणनीति पर काम कर रही है।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसनक्सली गिरफ्तारJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceNaxalite arrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





