Top News

मुठभेड़ में मारा गया 14 लाख का इनामी नक्सली, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में था सक्रिय

jantaserishta.com
14 Dec 2023 1:21 PM IST
मुठभेड़ में मारा गया 14 लाख का इनामी नक्सली, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में था सक्रिय
x

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। सुरक्षा बल ने मौके से हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बालाघाट जिले के कान्हा नेशनल पार्क के करीब गढ़ी थाना क्षेत्र के सूपखार के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली, इस पर हॉक फोर्स के दल ने बुधवार-गुरुवार की रात को तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी अभियान के दौरान ही सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कार्रवाई को देखकर नक्सली भाग खड़े हुए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि नक्सलियों के भागने के बाद मौके पर जब सुरक्षा बल के जवानों ने जायजा लिया तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ। इस नक्सली की पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी चेतू उर्फ मड़कमा हिडमा के तौर पर हुई है।

इस नक्सली पर लगभग 14 लाख का इनाम था और यह मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में सक्रिय था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story