
x
बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली मारा गया है। वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई कई नक्सली वारदातों में शामिल था।
पुलिस के अनुसार हट्टा थाना क्षेत्र के कोठिया टोला में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चली और इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली की पहचान उकास सोहन के तौर पर हुई है, जिस पर 14 लाख का इनाम था।
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया उकास सोहन मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर का रहने वाला था। वह कई बड़ी वारदातों में शामिल था। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस का सर्चिंग अभियान जारी है।
इससे पहले भी पुलिस और नक्सलियों के बीच बालाघाट जिले में मुठभेड़ हो चुकी है। लगभग तीन माह पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर केराझरी जंगल में हुई मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए थे। यहां नक्सलियों की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





