भारत

नक्सलियों का बंकर ध्वस्त, लैंड माइंस बनाने के सामान बरामद, महिला गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 May 2024 5:21 PM IST
नक्सलियों का बंकर ध्वस्त, लैंड माइंस बनाने के सामान बरामद, महिला गिरफ्तार
x
बंकर से लैंड माइंस बनाने के सामान, बारूद, बैटरी, सोलर प्लेट, जैकेट, पिट्ठू बैग सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।
पलामू: झारखंड के पलामू जिले के घाघरा में पुलिस ने नक्सलियों के एक बंकर को ध्वस्त कर दिया है। इसके पहले बंकर से लैंड माइंस बनाने के सामान, बारूद, बैटरी, सोलर प्लेट, जैकेट, पिट्ठू बैग सहित कई सामान बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने नक्सलियों की मदद के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि पलामू के हैदरनगर, पांडू समेत कई थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों ने बुधवार की रात पोस्टरबाजी की थी।
इसके बाद पुलिस हुसैनाबाद, हैदरनगर, पांडू और मोहम्मदगंज के सीमावर्ती इलाकों में अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक घर के पास नक्सलियों का बनाया गुप्त बंकर मिला। पुलिस ने इसे ध्वस्त कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story