नक्सली गिरफ्तार: आर्मी के बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट के कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में करता था काम, मचा हड़कंप

सूरत जिले के मांगरोल में स्थित टेक्सटाइल पार्क में एक फैक्ट्री है जहां पर आर्मी के बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, पैराशूट आदि का कपड़ा बनता है. इसी फैक्ट्री में एक नक्सली पिछले तीन साल से पहचान छुपाकर काम कर रहा था. झारखंड के रहने वाले इस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया ये शख्स कम्पनी में बुलेटप्रूफ जैकेट के कपड़े की गुणवत्ता बनाए रखने वाले ऑपरेटर के रूप में काम करता था. इस युवक की गिरफ्तारी के बाद अब देश की सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से सम्बंधित सवाल खड़े हो रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





