
x
नागपुर:- महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक नक्सल दंपति ने आत्समर्पण किया जिसके ऊपर संयुक्त रूप से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि विनोद उर्फ मनीराम बोगा (32) और उसकी पत्नी कविता उर्फ सत्तो कोवाची (33) के विरुद्ध कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने बताया कि बोगा गढ़चिरौली के बोतेजरी का निवासी है और वह माओवादियों के कोरची दलम का क्षेत्रीय समिति सदस्य था एवं उस इकाई के लिए डॉक्टर के तौर पर काम करता था।
पुलिस ने बताया कि बोगा हत्या के 13 तथा पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के 21 मामलों में वांछित था तथा उसके ऊपर छह लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी टीपागढ़ दलम की सदस्य थी और उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। कविता पुलिस और माओवादियों के बीच हुई पांच मुठभेड़ की तथा आगजनी की एक वारदात में वांछित थी।
पुलिस के मुताबिक इस दंपति ने गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल के समक्ष समर्पण किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





