भारत
5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, जमीन के नीचे लैंडमाइन बिछाने में मास्टर
jantaserishta.com
16 March 2023 6:21 PM IST

x
पुलिस को देखकर एक नक्सली भागने लगा, उसे खदेड़कर पकड़ा गया।
रांची (आईएएनएस)| लातेहार जिला पुलिस ने प्रतिबंतिध नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पांच लाख के इनामी नक्सली शीतल राम को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। शीतल को बालूमाथ थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। वह जमीन के नीचे लैंडमाइन बिछाने में मास्टर है। नक्सली संगठन में उसका ओहदा सब जोनल कमांडर का था।
लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन का जोनल कमांडर रवींद्र गंझू अपने दस्ते के साथ बालूमाथ थाना क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। इस सूचना के आधार पर डीएसपी अजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार, थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, बरियातू थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में टीम बनाकर बालूमाथ के जंगलों में घेराबंदी कर छापेमारी की गई। शांति जंगल में छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर एक नक्सली भागने लगा, उसे खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार नक्सली शीतल राम है। पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड पिस्टल के अलावा 25 जिंदा कारतूस भी बरामद की।
एसपी ने जानकारी दी कि शीतल राम बम बनाने में मास्टर है। बारूदी सुरंग लगाने का काम करता था। वह माओवादी जोनल कमांडर रबींद्र गंझू के साथ रहता था और उसके मारक दस्ते का मुख्य कमांडर था। उसके द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से कई ग्रामीणों को नुकसान हुआ है। इसके खिलाफ 25 नक्सली कांड विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान नक्सली शीतल ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।
Tagsलातेहार जिला पुलिसझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसनक्सली कमांडरLatehar District PoliceJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceNaxalite Commander
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





