भारत
नवादा: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रचार वाहन रथ को दिखाई हरी झंडी
jantaserishta.com
10 March 2026 8:18 AM IST

x
नवादा: नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नवादा आशुतोष कुमार झा द्वारा 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार की शुरुआत कर दी गई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने प्रचार वाहन रथ को सिविल कोर्ट के मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन रथ शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक करेगा एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के पम्पलेट आदि का वितरण करेगा, जिससे नवादा वासियों को दिनांक 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके वादों का निष्पादन हो सके।
इसके साथ ही नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नवादा आशुतोष कुमार झा के निर्देश के आलोक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नवादा धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में 9 मार्च को एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में आवश्यक विचार-विमर्श के लिए जिले के प्रमुख सरकारी एवं निजी बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक के क्रम में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे अपने-अपने बैंकों के ऋण वादों के निष्पादन के संबंध में लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा पक्षकारों को सूचित कर रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक वादों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जा सके। बैठक में ऋण वादों के नोटिसों के शत-प्रतिशत तामिला के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि नोटिसों के तामिला पर ही बैंक ऋण वादों का निष्पादन संभव है। बैठक के क्रम में चिन्हित पूर्व विवादित मामलों में पूर्व बैठक/पूर्व परामर्श की संख्या एवं चिन्हित वादों की सूची के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि पूर्व बैठक के माध्यम से बैंक ऋण वादों को काउंसलिंग कर सुलह के आधार पर वाद का निष्पादन किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नवादा धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय के अतिरिक्त एलडीएम, पीएनबी नवादा, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं कृषि विकास शाखा नवादा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, द नवादा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, भूमि विकास बैंक, नवादा के अधिकारी उपस्थित हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





