भारत

3 करोड़ की कार से रहीस नवाबजादे ने युवक-युवती को कुचला, मौत

Shantanu Roy
19 May 2024 10:04 AM GMT
3 करोड़ की कार से रहीस नवाबजादे ने युवक-युवती को कुचला, मौत
x
भीड़ ने आरोपी को बेरहमी से पीटा, देखें VIDEO...
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में भीषण सड़क हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब लग्जरी कार ‘पोर्शे’ ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने कार चालक की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।यह हादसा पुणे के कल्याणीनगर इलाके में बीती रात तीन बजे के करीब हुआ। ‘पोर्शे’ को कथित तौर पर नाबालिग लड़का चला रहा था, जो पुणे के एक बड़े बिल्डर का बेटा बताया जा रहा है। इस मामले में येरवडा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप है कि ब्रम्हा सनसिटी निवासी वेदांत अग्रवाल ने आधी रात के बाद पोर्शे कार से मोटर साइकिल और अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाबंदी के बावजूद शहर में कुछ पब देर रात तक खुले रहते हैं। दोनों मृतक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद कल्याणीनगर के एक पब से निकले थे। तभी रात करीब सवा तीन बजे यह हादसा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने 17 वर्षीय कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोर्शे कार भी जब्त कर ली है। हादसे में अनीस अहुदिया और अश्विनी कोस्टा की मौत हुई हैं।
दोनों पीड़ित अपने दोस्तों के साथ बॉलर (Ballr) पब में पार्टी करके घर लौट रहे थे। तभी कल्याणीनगर-एयरपोर्ट रोड पर दोनों तरफ बिना नंबर प्लेट वाली ग्रे रंग की लग्जरी पोर्शे कार ने अनीस के दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने आधी रात के बाद होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई कड़े फैसले लिए है। पुणे में पब, बार, रेस्टोरेंट और होटलों को रात डेढ़ बजे तक खुले रहने की अनुमति है। हालांकि, नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ पब और बार देर रात तक खुले रहते हैं। पुणे शहर के कल्याणी नगर के पास एक लक्जरी कार ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुणे सिटी पुलिस के डीसीपी विजय कुमार मगर के अनुसार, "कल रात पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक बाइक सवार और उसके पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।" डीसीपी मगर ने कहा कि आगे की जांच चल रही है और पुलिस आरोपी की उम्र का पता लगाने के लिए प्रमाणपत्रों की भी जांच कर रही है, क्योंकि उसने नाबालिग होने का दावा किया है। घटना रविवार सुबह 3.15 बजे की है। मृतकों की पहचान अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई है।
पुलिस ने पुणे सिटी पुलिस के यरवड पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 304 ए, 279, 337, 337, 338, 427 और महाराष्ट्र मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, दोस्तों का एक समूह कल्याणी नगर के एक रेस्तरां में पार्टी से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था।
Next Story