समुद्र में गिरा नौसेना का MiG-29K लड़ाकू विमान, एक पायलट मिला दूसरा लापता

फाइल फोटो
भारतीय नेवी का एक मिग-29K गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया. भारतीय नौ सेना के मुताबिक, गुरुवार शाम को करीब पांच बजे MiG-29K के साथ दुर्घटना हो गई और विमान समंदर में गिर गया. लड़ाकू विमान के एक पायलट को ढूंढ लिया गया है जबकि दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है.
नेवी के मुताबिक, इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस विमान को एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था. विमान के दूसरे पायलट को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. समुद्री इलाके में हवा और पानी पर ऑपरेशन चलाकर पायलट की तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





