भारत

क्रैश विमान का मलबा 6 दिन बाद डैम से निकाला, 2 मौतें

jantaserishta.com
26 Aug 2024 6:05 PM IST
क्रैश विमान का मलबा 6 दिन बाद डैम से निकाला, 2 मौतें
x
देखें वीडियो.
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद क्रैश हुए प्रशिक्षण विमान का मलबा हादसे के छह दिन बाद सोमवार को पूर्वी सिंहभूम के चांडिल डैम से निकाला गया।
भारतीय नौसेना की टीम ने लगातार पांच दिन के अभियान के बाद क्षतिग्रस्त विमान को डैम की गहराइयों में ढूंढ़ने में सफलता हासिल की। मामले की जांच कर रहे डीजीसीए को क्षतिग्रस्त विमान की जांच से हादसे की वजह का पता लगाने में मदद मिलेगी। विमान पर सवार दोनों पायलटों के शव सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन इसी डैम से निकाले गए थे। यह विमान अलकेमिस्ट एविएशन नामक कंपनी का था, जो जमशेदपुर में पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का संचालन करती है। हादसे के बाद इंस्टीट्यूट के संचालन पर रोक लगा दी गई है। अमेरिका में निर्मित ‘सेसना 152’ नामक सिंगल इंजन वाले इस विमान ने 20 अगस्त को उड़ान भरी थी। इसे पटना निवासी पायलट कैप्टन जीत शत्रु आनंद उड़ा रहे थे, जबकि उनके साथ जमशेदपुर निवासी ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता सवार थे। उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया था।
अंतिम लोकेशन के आधार पर इसकी तलाश शुरू हुई थी, लेकिन पहले दिन इसका कोई पता नहीं चल पाया था। दूसरे दिन चांडिल डैम में प्यालीडीह नामक स्थान पर स्नान करने गये दो ग्रामीणों तपन मांझी और रूसा मांझी ने तलाश में जुटी पुलिस को बताया कि उन्होंने एक विमान को डैम में गिरते देखा था। इसके बाद एनडीआरएफ और भारतीय नौसेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। विमान के कुछ टुकड़े रविवार को डैम से निकाले गए थे। इसके बाद उसी लोकेशन पर सोमवार को डीप सर्च ऑपरेशन चलाया गया और बैलून की मदद से इसका पूरा मलबा बाहर निकाल लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story