नौसेना प्रमुख का चीन पर बड़ा बयान, खतरा कम नहीं हुआ है, देखें वीडियो

Navy Chief Press Conference: देश के नौसेना प्रमुख एडमरिल आर. हरि कुमार ने कहा है कि देश से न तो कोरोना का खतरा कम हुआ है और न ही सीमाओं पर चीन का, लेकिन पूरा देश इन दोनों चुनौतियों के खिलाफ दृढ़ता से लड़ने के लिए तैयार है. नौसेना दिवस (4 दिसम्बर) से ठीक एक दिन पहले चीफ ऑफ नेवल स्टाफ, एडमरिल आर. हरि कुमार शुक्रवार को सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि नौसेना कोरोना की तीसरी लहर और नए कोविड-वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर पूरी तरह सतर्क है. इसके साथ ही उन्होने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में चीन के युद्धपोत और पनडुब्बियों सहित सभी गतिविधियों पर भारतीय नौसेना पैनी नजर रखे हुए है.
#WATCH Navy Chief Admiral R Hari Kumar speaks on the importance of the word ship for the Navy during the annual Navy Day 2021 press briefing pic.twitter.com/nmGgj4EqKF
— ANI (@ANI) December 3, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





