भारत
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने किए नैना देवी के दर्शन
jantaserishta.com
10 April 2023 10:17 AM IST

x
नैनीताल (आईएएनएस)| भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार उत्तराखंड दौरे पर हैं। परिवार सहित नैनीताल पहुंचे नौसेना प्रमुख ने मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, उन्होंने परिवार के साथ नैनी झील में नौकायन का लुत्फ भी उठाया। नौसेना प्रमुख ने सेना से संबंधित कार्यालयों और क्षेत्रों का भ्रमण कर सेना के अधिकारियों से जानकारियां भी जुटाईं और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचकर छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपने अनुभव भी छात्रों के साथ साझा किए। बताया जा रहा है कि नौसेना प्रमुख आज ही नैनीताल से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।
नौसेना प्रमुख कुमार ने नैनी झील में नौकायन किया, फिर मां नैना देवी मंदिर के दर्शन किए। नैना देवी मंदिर आने से पहले नौसेना अध्यक्ष न्याय के देवता के रूप में पूजे जाने वाले घोड़ाखाल स्थित गोलू देवता के मंदिर भी पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार संग पूजा अर्चना की। हालांकि, नौसेना अध्यक्ष का यह दौरा निजी था। वे सीमित अधिकारियों के सुरक्षा के साथ नैनीताल पहुंचे थे।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार अपनी पत्नी के नैनीताल पहुंचे हैं। जहां उन्होंने न केवल नैना देवी के दर्शन किए, बल्कि काफी देर तक शक्तिपीठ नैना देवी के बारे में जानकारी भी ली। इस दौरान पंडित बसंत बल्लभ पांडे ने उनकी तरफ से पूजा करवाई।
Tagsभारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमारआर. हरि कुमारभारतीय नौसेनानैनीतालIndian Navy Chief Admiral R. Hari KumarR. Hari KumarIndian NavyNainital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





