ड्रोन पर नेवी का ऐलान, कहा- 3 km के दायरे में दिखा तो होगा नष्ट, वेस्टर्न नेवल कमांड की सुरक्षा कड़ी

फाइल फोटो
मुंबई: ड्रोन वाली साजिश से निपटने के लिए नेवी वेस्टर्न कमांड ने बड़ा एलान किया है. अब अगर तीन किमी की रेंज में कोई भी ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा. ड्रोन के साथ ही प्राइवेट हेलीकॉप्टर उडान पर भी रोक लगा दी गई है. साथ ही ड्रोन उड़ाने पर कई कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. ये एलान वेस्टर्न कमांड ने किया है. ड्रोन या प्राइवेट जहाज की उड़ान करने से पहले DGCA की इजाजत जरुरी है. DGCA के परमिशन लेटर एक हफ्ते WNC को देना होगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





