
x
नवनीत सहगल बने प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष
नई दिल्ली: सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाह नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में शनिवार को यह जानकारी दी गई। सूचना व प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सहगल की नियुक्ति तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक के लिए है।
इसमें कहा गया है, “उनकी नियुक्ति के नियम और शर्तें प्रसार भारती (भारतीय प्रसारण निगम) अधिनियम, 1990 के प्रावधानों और उसके तहत बनाए गए नियमों द्वारा शासित होंगी।” गौरतलब है कि सहगल जुलाई 2023 में सेवानिवृत्त हो गए थे।
Tagsनवनीत सहगलप्रसार भारती बोर्डप्रसार भारती बोर्ड अध्यक्षNavneet SehgalPrasar Bharati BoardPrasar Bharati Board Chairman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





