
मुंबई: निर्दलीय सांसद नवनीत राणा आज 13 दिन बाद जेल से बाहर आ गई हैं. नवनीत राणा के वकील दीप मिश्रा ने बताया कि भायखला जेल से रिहाई के बाद निर्दलीय सांसद को लीलावती अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका मेडिकल चेकअप किया जाएगा. बताया जा रहा है कि रवि राणा भी आज शाम तक जेल से बाहर आ जाएंगे. इससे पहले राणा दंपति की ओर से बोरीवली कोर्ट में आज 50-50 हजार रुपए का बेल बॉन्ड जमा किया गया. मजिस्ट्रेट की ओर से रिहाई आदेश मिलने के बाद दो टीमें भायखला और तलोजा जेल पहुंची थीं. नवनीत राणा को भायखला महिला जेल जबकि रवि राणा को तलोजा जेल में रखा गया था.
Mumbai | MP Navneet Rana released from Byculla Jail and brought to Lilavati Hospital for a medical check-up pic.twitter.com/379YTFnIif
— ANI (@ANI) May 5, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





