भारत

नवजोत सिंह सिद्धू की बीजेपी में होगी वापसी? बीजेपी नेता ने दिया बड़ा बयान

jantaserishta.com
6 Oct 2020 8:55 AM IST
नवजोत सिंह सिद्धू की बीजेपी में होगी वापसी? बीजेपी नेता ने दिया बड़ा बयान
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: कांग्रेस लीडर नवजोत सिंह सिद्धू के फिर से भाजपा में शामिल होने की खबरें आने लगी हैं. किसान बिल की हिमायत में भाजपा की पठानकोट में ट्रैक्टर के दौरान बीजेपी के नेता मास्टर मोहनलाल ने बड़ा बयान दिया है. मास्टर मोहनलाल ने कहा है कि ही चुनाव नजदीक आएंगे वैसे ही सिद्धू भ्रम दूर करते हुए भाजपा का दामन थाम लेंगे. उन्होंने कहा की सिद्धू बड़े ईमानदार नेता हैं और सिद्धू की भाजपा मां पार्टी है इसलिए वो जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे.

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 2016 में जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ छोड़ा था तो उन्होंने भाजपा को सलाह दी थी कि वो पंजाब में अकाली दल का साथ छोड़कर अकेले चुनावी मैदान में उतरे लेकिन भाजपा के इनकार करने के बाद सिद्धू ने भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था. अब क्योंकि भाजपा और अकाली के दरमियान भी कोई इत्तेहाद नहीं रहा, इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू एक बार फिर भाजपा में जा सकते हैं.

यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले उनकी अहलिया नवजोत कौर सिद्धू ने भी इस तरह के बयान दिए हैं. उन्होंने कहा था कि भाजपा के साथ हमारी कोई लड़ाई नहीं है. हम तो भाजपा से अलग होने के आखिरी दिन तक यही मांग कर रहे थे कि वो अकाली दल से इत्तेहाद खत्म करे और भाजपा अपने दम पर पंजाब में इंतेखाब जीत सकती है.

पंजाब के मोगा से रविवार को राहुल गांधी की खेती बचाओ रैली की शुरूआत हुई. राहुल की इस ट्रैक्टर रैली में नवजोत सिद्धू भी शामिल हुए. अपने अंदाज में सिद्धू ने जनसभा को संबोधित भी किया. लेकिन अगले दिन सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू राहुल के मार्च से गायब रहे. बताया जा रहा है कि रविवार को सरकार को नसीहत देने के कारण सोमवार को उन्हें मार्च में नहीं बुलाया गया. लेकिन इस बीच भाजपा के एक दिग्गज नेता ने सिद्धू को लेकर बड़ा दावा कर दिया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story