नवजोत सिंह सिद्धू को आज करतारपुर साहिब जाने की नहीं मिली इजाजत

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को आज करतारपुर साहिब जाने की इजाजत नहीं मिली है. आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कैबिनेट के कई मंत्री 14 लोगों के जत्थे के साथ करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे. अब सिद्धू 20 नवंबर को करतारपुर साहिब के दर्शन करेंगे. सूत्रों के अनुसार अथॉरिटी ने पंजाब सरकार के 14-14 लोगों के जत्थे को करतारपुर साहिब जाने की इजाजत दी है. अब नवजोत सिंह सिद्धू तीसरे जत्थे में करतारपुर साहिब के दर्शन 20 नवंबर को कर सकेंगे. कोविड के चलते करतारपुर कॉरिडोर को बंद कर दिया गया था. हालांकि, इसे अब 17 नवंबर से फिर से खोल दिया गया है, जिसके बाद श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जा सकेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





