भारत
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मिलेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
jantaserishta.com
1 May 2023 12:02 PM IST

x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध में शामिल होंगे। सिद्धू ने विरोध को 'सत्याग्रह' करार देते हुए एक ट्वीट में कहा कि वह दोपहर में जंतर-मंतर पर पहलवानों के साथ शामिल होंगे।
डब्ल्यूएफआई प्रमुख पर कुछ शीर्ष महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है। जहां पहली एफआईआर एक नाबालिग पहलवान के आरोप से संबंधित है और पोस्को अधिनियम के तहत दर्ज की गई है, वहीं दूसरी एफआईआर यौन उत्पीड़न से संबंधित है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





