नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा, कैप्टन अमरिंदर का तंज, किया ये ट्वीट

Navjot Singh Sidhu Resign: नवजोत सिंह सिद्धू ने आज सभी को चौंकाते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस फैसले पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''मैंने कहा था कि ये (नवजोत सिद्धू) स्थिर व्यक्ति नहीं है और सीमावर्ती राज्य पंजाब के लिए सही नहीं हैं.'' बता दें कि करीब दो महीने पहले ही कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बावजूद सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान दी थी.
I told you so…he is not a stable man and not fit for the border state of punjab.
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) September 28, 2021
नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को भेजी अपनी चिट्ठी में कहा है कि किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं. इसीलिए मैं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से तुरंत इस्तीफा देता हूं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





