भारत
नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की उठाई मांग
jantaserishta.com
3 April 2025 5:04 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नवीन जिंदल ने गुरुवार को लोकसभा में 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन लैब' योजना के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की मांग की। प्रश्नकाल के दौरान नवीन जिंदल ने कहा, ''जनस्वास्थ्य और उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में आधुनिक फूड टेस्टिंग लैब होना आवश्यक है। कुरुक्षेत्र एक कृषि प्रधान एवं तेजी से विकसित होता हुआ शहरी क्षेत्र है, जहां ऐसी सुविधा की अत्यंत आवश्यकता है।'' उन्होंने जो मुद्दे उठाए, उनमें खाद्य उत्पादों पर पारदर्शी लेबलिंग और अल्ट्रा रिफाइंड सीड ऑयल पर नियमन की मांग शामिल थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के प्रयास देश को एक स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाएंगे।
नवीन जिंदल के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कुरुक्षेत्र में लैब स्थापित करने का प्रस्ताव वाजिब है और मंत्रालय जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई करेगा।
सांसद नवीन जिंदल ने मंत्री के उत्तर का स्वागत करते हुए कहा, ''मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। यह लैब कुरुक्षेत्र सहित आसपास के लाखों लोगों को सुरक्षित और पोषक आहार सुनिश्चित करने में मदद करेगी और खाद्य सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ बनाएगी।''
वहीं, भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''हर जिले में एक फूड टेस्टिंग लैब होनी चाहिए। ये न सिर्फ खाद्य सुरक्षा बल्कि उपभोक्ता और किसान दोनों के हित में है। संसद में आज मैंने कुरुक्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण कृषि क्षेत्र में फूड टेस्टिंग लैब के निर्माण की मांग उठाई। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान का मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इस मांग को जायज मानते हुए इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





